MP में संतों की पार्टी लड़ेगी चुनाव: महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनैतिक पार्टियां महिलाओं को साधने मकई कवायद कर रही है। महिला वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए जहां शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है, वहीं दूसरी तरफ कमलनाथ ने सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए और 500 में गैस सिलेडर देने का ऐलान किया। इस बीच संत महात्माओं द्वारा बनाई गई राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी ने भी प्रदेश की सत्ता में पैर जमाने के लिए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रदेश में सरकार बनने पर महिलाओं को 3000 हर महीने देगी। दरअसल, राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश में उनकी सरकार आती है तो महिलाओं को 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे, ताकि वो अपना गुजारा अच्छी तरह से कर पाएं। महंगाई के दौरान में उन्हें घर चलाने में कोई परेशानी ना हो।

MP में संतों पर हो रहा हमला- बापू
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में संतों और पुजारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं, गुंडे, माफिया संतों पर हमला कर रहें हैं। रतलाम जिले में संतों को घुसकर पीटा गया। सिवनी में एक पुजारी की हत्या कर दी गई। लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया।

Exit mobile version