Narsinghpur – नर्मदा जयंती पर धूमधाम से आयोजित हुए कार्यक्रम

नर्मदा जयंती पर धूमधाम से आयोजित हुए कार्यक्रम
- मां नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा में शामिल होने की अपील की गई
मां नर्मदा जयंती के मौके पर जगह.जगह मां नर्मदा भक्तों द्वारा भक्ति भाव से धूमधाम से मां नर्मदा जयंती मनाई जाएगी नगर साईं खेड़ा के अलावा धर्मपुरा मोनी घाट खड़े श्री दरबार पीपर पानी नीलकंठेश्वर एवं समूचे मां नर्मदा घाटों पर मां नर्मदा जयंती पर्व पर भक्तों द्वारा बड़े.बड़े भंडारे खुशी की बेला पर किए जाएंगे नगर साईं खेड़ा के मां नर्मदा मंदिर पर भी हर साल की तरह इस वर्ष भी पूजा.पाठ अभिषेक आरती भंडारे की रस्म रेवा सेवा समिति द्वारा की जाएगी
माना जाता है जिस भक्तों को भी मां नर्मदा का आशीर्वाद पाना हो तो सच्ची लगन से मां की परिक्रमा कर ले और चाहे तो वह मां नर्मदा में चुनरी चढ़ाकर मां का आशीर्वाद पाले इसी चुनरी यात्रा की कढ़ी में पिछले सालों से युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव मनीष राय द्वारा अपने गृह नगर साली चौका नगर परिषद से मां नर्मदा की मनोर रथ चुनरी यात्रा का आयोजन उनके समर्थक और नर्मदा भक्तों के साथ करते आ रहे हैं 1 फरवरी 2020 नर्मदा जयंती आज को भी एक विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं चुनरी यात्रा का आयोजन साले चौका से प्रारंभ होकर साली चौका तिगड्डा जितेंद्र राय कि राइस मिल से होकर आड़ेगांव ग्राम पंचायत डूंगरिया ग्राम पंचायत ढिंगसरा ग्राम पंचायत अजंदा धनोरा से होकर मेन रोड साईं खेड़ा से मां नर्मदा के पावन घाट झी कोली पहुंचेगी जहां पर मां नर्मदा को श्री मनीष राय और सभी नर्मदा भक्तों द्वारा मां नर्मदा को चुनरी अर्पण की जावेगी उसके बाद महा आरती का आयोजन होगा आरती के बाद विशाल भंडारा का आयोजन भी होगा सभी धर्म प्रेमियों से धर्म लाभ लेने की अपील चुनरी यात्रा में की गई है और प्रशासन से की अपील की गई है कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी सभी भक्तों को मिले ऐसी अपील मां नर्मदा के भक्तों द्वारा की गई
.jpeg)



