हनी ट्रैप कांड में उछला नाम, सहारा टीवी ने ब्यूरो चीफ वीरेंद्र शर्मा को किया बर्खास्त

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश के सबसे बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में शामिल सहारा टीवी के ब्यूरो चीफ वीरेंद्र शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया हैं। वीरेंद्र शर्मा को हटाए जाने के बाबत सहारा मीडिया की तरफ से आंतरिक आदेश जारी कर दिया गया हैं।

हनी ट्रैप मामले से जुड़ी मानव तस्करी के मामले में सीआईडी (CID) ने भोपाल जिला कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। इस चार्जशीट में कई ऐसे नामों का जिक्र था, जिन्हें हनीट्रैप का सबसे बड़ा राजदार बताया जा रहा था। हालांकि सीआईडी (CID) ने अपनी चार्जशीट में इन्हें आरोपी नहीं बनाया है, लेकिन इन की भूमिका और कहानी का जिक्र जरूर किया हैं। वीरेंद्र शर्मा इन 12 नामों में से एक नाम था।
बताया जा रहा है कि हनीट्रैप में इन 12 राजदारों ने दलाली कर करोड़ों की कमाई की है। सरकारी योजना से लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग में इनकी भूमिका बताई जा रही हैं। पत्रकार वीरेंद्र शर्मा आरोपी आरती दयाल और श्वेता विजय जैन क साथ मिलकर काम करते थे। अपने फ्लैट में सीनियर आईएएस अधिकारी पीसी मीणा से 20 लाख की राशि ली गई, ऐसे भी आरोप हैं।
बता दे कि हनी ट्रैप मामले में सहारा टीवी के ब्यूरो चीफ वीरेंद्र शर्मा का नाम उजागर होने के बाद ये कार्यवाई की गई हैं।
.jpeg)
.jpeg)

