सभी खबरें

सागर पब्लिक स्कूल की मनमानी आई सामने, बच्चों को यूनिफॉर्म पहनकर ऑनलाइन क्लासेस करने का बना रहे दबाव

सागर पब्लिक स्कूल की मनमानी आई सामने, बच्चों को यूनिफॉर्म पहनकर ऑनलाइन क्लासेस करने का बना रहे दबाव

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- भोपाल के सागर पब्लिक स्कूल प्रशासन की मनमानी सामने आई है. विद्यालय प्रशासन छोटे बच्चों को भी लॉकडाउन के दौरान यूनिफॉर्म पहनकर ऑनलाइन क्लासेस करने का लगातार दबाव बना रहे हैं. 

 ऐसे में पेरेंट्स काफी परेशान है. एक तरफ कोरोना का खतरा दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार दबाव बनाना बच्चों की मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है. 

 बताते चलें कि सागर पब्लिक स्कूल ने 16 मार्च से नया सेशन शुरू करने की घोषणा की थी. वही 13 मार्च तक होली अवकाश था और 14 मार्च को पेरेंट्स टीचर मीटिंग होनी तय थी. पर कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज बंद करने के निर्देश दे दिए थे. 

 जिसके बाद से लगातार राजधानी भोपाल में कोरोना का कहर चरम पर है. ऐसे में पेरेंट्स के सामने समस्या यह हो गई है कि वह बच्चों के यूनिफार्म कैसे खरीदें? छोटे-छोटे बच्चों के नाप के यूनिफार्म खरीदने के लिए उन्हें दुकान तक ले जाना पड़ेगा. समस्या यह खड़ी हो गई है कि इस वक्त वह अपने बच्चों को लेकर और जान हथेली पर रखकर यूनिफॉर्म खरीदने बाहर कैसे जाएं? 

 जबकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यह बात पहले ही कही जा चुकी है कि कोई भी विद्यालय इस महामारी के समय बच्चों और परिजनों पर किसी भी चीज का दबाव नहीं बनाएगा. पर सागर पब्लिक स्कूल सरकार के निर्देशों को भी ताक पर रखते हुए मनमानी कर रहा है. और आए दिन ऑनलाइन क्लासेज के जरिए ही छोटे-छोटे मासूम बच्चों से बार-बार यूनिफॉर्म पहनने का जिक्र किया जाता है.. 

 ऐसे में पेरेंट्स आखिर किस तरह से बच्चों के यूनिफॉर्म लेकर आएं? जबकि शहर में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है और यह भी नहीं पता है कि कितने दिनों में स्कूल खुलेगा? आए दिन दबाव बनाने से सही तौर पर कहे तो यह सबसे पहले मासूम बच्चों और उनके पेरेंट्स को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. 

 ऐसे में अगर बच्चों को कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा…? बच्चों की मानसिक स्थिति बिगड़ती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा..? 

 किसी पेरेंट्स के पास तत्काल यूनिफॉर्म के लिए पैसे नहीं हैं, वह कहीं से पैसे इंतजाम करके अगर ड्रेस खरीदने जाता भी है तो किसी भी माध्यम से वह या बच्चा कोरोना संक्रमित हो जाता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button