सभी खबरें

बंडा विधायक तरवर सिंह जहां एक तरफ गाय को घास खिलाते दिखे, तो वहीँ दूसरी ओर आजीविका भवन का किया उद्घाटन

सागर / बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट :- 

विधायक का गाय को घास खिलाने का वीडियों हुआ वायरल, क्षेत्र में हो रहीं प्रशंसा :- बंडा के लोकल सोशल मीडिया ग्रुप पर इन दिनों एक वायरल वीडियो बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें की यह वीडियो बंडा से विधायक तरवर सिंह लोधी का है। जो अपने पैतृक गांव पहुंचे थे और वहां पर खेत में लगी घास को काटने लगे …घास काटने के बाद विधायक  ने अपने खेत में गाय व भैंस को यह घास खिलाई… विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं कि हमारे क्षेत्र का विधायक एक किसान का बेटा है और वह अपना करतब से पीछे नहीं हट रहा है। 

विधायक बंडा के नेतृत्व में आजीविका भवन का हुआ भव्य उद्घाटन :-

मध्यप्रदेश शासन के अन्तर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्व सहायता समूह एवं उनके परिसंघो के लिये नवनिर्मित आजीविका भवन का भव्य उद्घाटन विधायक तरबर सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। आजीविका मिशन बंडा में समूहों परिसंघों के सदस्यों का क्षमतावर्धन,आजीविका गतिविधियां, दुग्ध संग्रहण शीतलन केन्द्र, कार्य किया जावेगा। आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक गोपाल पटैल द्वारा संक्षिप्त जानकारी प्रदान करतें हुये बताया गया कि विकासखंड में 962 स्वसहायता समुह में 11577गरीब परिवार की महिलाओं को जोड़ा गया गया।समूहों को आरएफ/सामुदायिक निवेश निधि/बैंक लिंकेज, के माध्याम से वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराये गये।  कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन  ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक छापरी विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत शराफ गौरव जैन, शुभम तिवारी गडर, प्रशांत मिश्रा, अंतरिक्ष राजपूत, दीनू घुरैया, रूप बसंत सिंह, शीतल दुबे ,सदानंद दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button