सभी खबरें

पायलट ने मुझे दिया था 35 करोड़ का ऑफर, यह बात में भगवान की मूर्ति पर हाथ रखकर भी कह सकता हूं … 

राजस्थान/जयपुर – राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया हैं। कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस छोड़ने के लिए पायलट ने 35 करोड़ का ऑफर दिया था। इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री को दी थी। गिर्राज बोले कि यह बात में भगवान की मूर्ति पर हाथ रखकर भी कह सकता हूं।

विधायक गिर्राज ने बताया की कुछ काम के सिलसिले में मेरी दो बार पायलट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान पायलट ने उनसे कहा, ‘भाजपा में चलना हैं। पार्टी छोड़नी है।’ पायलट ने पैसों की भी चर्चा की और कहा गया कि ‘आप मुंह तो खोलो जितना चाहोगे पैसा मिलेगा। 

वहीं, दूसरी तरफ सचिन पायलट ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ये सब सुनकर दुख पहुंचा हैं। साथ ही कहा कि आरोप लगाने वाले इन नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button