सभी खबरें

युद्ध का चौथा दिन : रूस ने उड़ाई यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खारकीव की गैस पाइपलाइन, दहशत में लोग

इंटरनेशनल डेस्क : रूस और युक्रेन के बीच जारी युध्द लगातार आक्रमण होती जा रहीं है। ख़बर है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के बड़े बड़े शेरों में घेराबंदी तेज़ कर दी है। रूस के लगातार हवाई हमले की वजह से युक्रेन धधकने लगा है।

इसी बीच ख़बर सामने आई है कि रूसी सेना ने युक्रेन के सबसे बड़े शहर खारकीव में गैस पाइप लाइन उड़ा दी है। इस वजह से चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इस विस्फोट को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पाइप लाइन विस्फोट करने के बाद आस-पास के क्षेत्रों में जहरीली हवा फैल गई है और खारकीव में धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

कहा जा रहा है कि ये धामाका इतना ज्यादा भयावह था कि आसमान में विशालकाय मशरूम क्लाउड की तरह प्रतीत हो रहा था।

वहीं, यूक्रेन सरकार की ओर से रहवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है कि लोग अपने घरों में रहें और खिड़की दरवाजे बंद करके रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button