सभी खबरें

उमा भारती का बड़ा ऐलान, लड़ेंगी आगामी लोकसभा चुनाव, इन नेताओं की अटकी सांसे

भोपाल : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती ने 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने ऐलान पर अमल करते हुए दूरी बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने 2024 में लोकस चुनाव में उतरने की मंशा जाहिर कर दी है।

बता दे कि उमा भारती ने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, मगर वे चुनाव कहां से लड़ेंगी इस पर उन्होंने अभी सस्पेंस रखा है। यह ऐलान उनका वैसा ही है जैसा उन्होंने 2019 चुनाव के एक साल पहले चुनाव नहीं लड़ने का किया था।

उमा भारती के इस ऐलान के बाद प्रदेश की सियासत तो गरमाई ही है साथ ही कई नेताओं की सांस अटक गई है। 

बता दे कि उमा भारती के 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रहीं है, जिसमें भोपाल, खजुराहो और झांसी लोकसभा सीट शामिल है। 

दरअसल, खजुराहो उमा भारती का पसंदीदा क्षेत्र है तो भोपाल से भी वो 1999 में सांसद रह चुकी हैं। 

इसके अलावा राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उमा भारती के लिए तीसरे विकल्प के रूप में झांसी लोकसभा सीट भी हो सकती है। इस पर उनकी इसलिए नजर होगी, क्योंकि यह बुंदेलखंड का सबसे प्रमुख शहर है। 

मालूम हो कि उमा भारती यहां से भी 2014 में लोकसभा सदस्य भी रह चुकी हैं।

गौरतलब है कि उमा भारती की चुनाव लड़ने की मंशा से सबसे ज्यादा संकट की स्थिति खजुराहो और भोपाल लोकसभा सीट के मौजूदा सांसदों के लिए पैदा हो सकती है।

बहरहाल अब देखना होगा कि उमा भारती की ये मंशा कितनी सही होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button