रूस ने इन शहरों पर किया सीज फायर का ऐलान, जो बाइडेन बोले, यूक्रेन कभी जीत पाएंगे पुतिन

इंटरनेशनल डेस्क : यूक्रेन-रूस युद्ध के 13 दिन बीत चुके हैं। आज इस युद्ध का 14 वां दिन है। इस युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर होने लगा है। तमाम देशों के लगाए ढेरों प्रतिबंध झेलने के बाद भी रूस यूक्रेन पर अपनी कार्रवाई को रोकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते इंटरनेशनल लेवल पर अब नए समीकरण बनने लगे हैं।
रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रहे हैं। वहीं, जंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस ने बुधवार को सीज फायर का ऐलान किया है। कीव, खार्किव, सुमी, मारियुपोल, चेर्नीहीव शहरों में युद्ध विराम रहेगा। हालांकि, जंग को रोकने के प्रयास भी जारी हैं। अमेरिका और कई दूसरे देश यूक्रेन के साथ हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने तीन देश के नेताओं से जंग खत्म करने को लेकर मदद की अपील की है।
इधर, पोलैंड ने अपने सभी मिग-29 फाइटर प्लेन यूक्रेन को देने का ऐलान किया है। हालांकि इस पर अमेरिका ने कहा है कि यह कदम चिंता पैदा करने वाला है और उचित नहीं है। बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन कभी जीत पाएंगे। क्योंकि रूसी आक्रमण में फंसे नागरिकों की दुर्दशा पर दुनियाभर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बाइडेन ने कहा- पुतिन एक शहर लेने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन वह कभी भी देश पर कब्जा नहीं कर पाएंगे।




