सभी खबरें

प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया का महंगाई को लेकर अजीब बयान, जनता को समझना चाहिए, हर चीज सरकार मुफ्त में नहीं दे सकती

  • ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया का महंगाई पर बयान
  • कहा- जनता की आमदनी बढ़ रही है तो थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी होगी

इंदौर/अंजली कुशवाह: प्रदेश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ हैं. पेट्रोल और घरेलु गैस के अलावा हर चीज़ में दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जिसको लेकर आम आदमी ख़ासा परेशान हैं. लेकिन इसी बीच प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया द्वारा महंगाई को लेकर एक अजीब बयान सामने आया हैं. उन्होंने रविवार को पत्रकारवार्ता में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर कहा कि जनता की आमदनी बढ़ रही है तो थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी होगी. यह जनता को समझना चाहिए कि जब तनख्वाह बढ़ रही है, व्यापारियों को उत्पादों की बिक्री में लाभ ज्यादा मिल रहा है तो फिर पेट्रोल-डीजल 10 साल पुरानी कीमतों पर कैसे मिल सकता है. हर चीज सरकार मुफ्त में नहीं दे सकती है. सरकार का राजस्व भी इसी से आता है और विकास योजनाओं पर खर्च होता है.

खाद की क़िल्लत हफ्ते भर में होगी दूर

इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनका सीधा फायदा उन्हें मिल रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ कमियां भी हैं. विभाग में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मैंने अफसरों को कहा था कि हर पंचायत में एक मैदान, एक मुक्तिधाम और एक स्कूल भवन होना चाहिए. काफी हद तक हम सफल भी रहे. प्रदेश में चल रही खाद की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि खाद को लेकर जहां किल्लत है, वहां समस्या सप्ताह भर में दूर की जाएगी.

बता दें कि प्रदेश में महंगाई लगातार आसमान छू रही हैं. खासकर पेट्रोल-डीज़ल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही हैं. जिससे लोग काफी परेशान हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button