रीवा :लगातार बारिश से आधी रात को गिरा घर, नींद में ही मां बेटी की मौत, बेटा घायल

लगातार बारिश से आधी रात को गिरा घर, नींद में ही मां बेटी की मौत, बेटा घायल
रीवा/ गौरव सिंह:- रीवा. जिले के गढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बॉस में घर गिरने से दो लोगो की मौत हो गई, जबकि एक लड़के को गंभीर चोट आई है। घटना देर रात लगभग 1 बजे की है जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तभी कच्चे मकान की अटारी ढह गई, दीवाल ढहने से कच्चे मकान में सो रही महिला सुमन उपाध्याय और 9 साल की बच्ची पूर्वी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही अटारी में सो रहे, भतीजे को गंभीर चोट आई है।
मकान गिरने के बाद चीख पुकार की आवाज आने के बाद घर के सदस्य जो अन्य कमरों में सो रहे थे उनको जानकारी हुई, जिसके बाद ग्रामीणो को भी खबर हुई, खबर लगते ही घर के लोगो और ग्रामीणों ने घर में दबे लोगों को निकालने की खूब मशक्कत की पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि महिला मिट्टी के मलबे में दब गई थी जिसे निकालने में 30 मिनट से ज्यादा समय लग गया।
घटना की सूचना पुलिस एवं 108 को दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल बालक को गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृत महिला एवं बालिका को पोस्टमार्टम के लिए गंगेव भेजा गया है। वही दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ के नायब तहसीलदार,पटवारी भी पहुंच गये।




