सभी खबरें

"हमारा विंध्य हमें लौटा दो", "विंध्य मांगता है न्याय", फिर बेबाकी से बोले BJP MLA नारायण त्रिपाठी, छेड़ी वार 

  • फिर चर्चा में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी
  • अपनी ही सरकार को घेरा, छेड़ी वार 
  • अलग विंध्य प्रदेश की मांग दोहराई
  • विंध्य मांगता है न्याय, हमारा विंध्य हमें लौटा दो

भोपाल/खाईद जौहर : हमेशा अपनी सरकार के खिलाफ बेबाकी से बोलने वाले भाजपा की दिग्गज विधायक नारायण त्रिपाठी पिछले कई दिनों से अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा वो बिजली जैसे तमाम जन हितेषी मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लेते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बिजली के मुद्दे पर राज्य सरकार को चेतावनी कहा था कि यदि सुधार नहीं किया गया तो हालत कांग्रेस सरकार जैसी होगी। बिजली की खराब हालत को लेकर वह बाकायदा मैहर में धरना भी दे चुके हैं। 

इन सबके बीच विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर अलग विंध्य प्रदेश की मांग दोहराई है और इसके लिए बाकायदा ट्विटर पर वार भी छेड़ दी है।

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए कुछ आंकड़े बताए और लिखा की – किस तरह से विंध्य ने मध्यप्रदेश में 2016-17 में प्रदेश की जीडीपी में अनुमानित 113852.38 करोड़ का योगदान दिया जिसमें खनन का अनुमानित योगदान 13771.72 करोड़, पशुपालन का अनुमानित योगदान 7361.87 करोड़ और कृषि क्षेत्र का अनुमानित योगदान 33600.60 करोड़ का रहा। 

विंध्य को इसके बदले पलायन करते शिक्षित बेरोजगार युवा, प्रदूषित जलवायु, मध्य प्रदेश में पिछड़ा क्षेत्र बनता विंध्य मिला। उन्होंने लिखा की “विंध्य मांगता है न्याय, हमारा विंध्य हमें लौटा दो” बता दे कि ट्वीटर में ऊपर विंध्य प्रदेश का मोनो भी बना है जिसमें एक शेर है।

बता दे कि बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी के सुर लगातार पार्टी और सरकार विरोधी होते जा रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने विंध्य की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। बहरहाल अब देखना होगा की सरकार विधायक नारायण त्रिपाठी की मांग पर कब गौर करेगी। या फिर नारायण नारायण इसी तरह अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते रहेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button