लॉकडाउन के बाद भी जारी रहेंगे प्रतिबंध

लॉकडाउन के बाद भी जारी रहेंगे प्रतिबंध
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए पीएम मोदी ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया था जिसके मुताबिक ये समय 14 अप्रैल तक है लेकिन इस महामारी से निपटने की कोशिशों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की जिस दौरान उन्होंने इशारा किया गया कि लॉकडाउन का वक्त ख़त्म होने के बाद भी सब कुछ पहले की तरह नहीं होगा। द हिंदुस्तान टाइम्स के ख़बर के मुताबिक, हो सकता है कि 14 अप्रैल के बाद भी यात्रा पर कुछ तरह के प्रतिबंध लागू रखे जाएं. बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद भी इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 21 दिन का लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद सरकार का पहला ध्यान अर्थव्यवस्था की तरफ़ होगा, लेकिन फ़िलहाल सभी की प्राथमिकता “कोरोना टेस्ट कराने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, अइसोलेशन और क्वारंटीन” की तरफ़ होना चाहिए.




