मरीजों को राहत : कैब की तर्ज पर अब एम्बुलेंस भी

मध्यप्रदेश / भोपाल: मध्यप्रदेश में अब कैब के जैसे एम्बुलेंस की भी ऐप शुरू की जा रही है , कैब के जैसे 108 एम्बुलेंस , जनंनी एक्सप्रेस वाहनों का संचालन किया जाएगा | मरीज तय रेट से किराया देकर निजी अस्पतालों में भी जा सकेंगें और जल्द ही ऐप को शुरू भी किया जाएगा | इसके अलावा मौजूदा व्यवस्था में बदलाव कर मरीज तक पहुँचने का समय कम किया जा रहा है |
एम्बुलेंस वहीकल्स की संख्या 1,446 से बढ़कर 2,082 की जाएगी | एनएचएम ने इसके लिए कंपनियों से प्रस्ताव बुलाये हैं | टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद 2 -3 माह में यह व्यवस्था शुरू होगी |
नई एम्बुलेंस सेवा एडवांस तकनीक से लैस होगी | अभी 108 एम्बुलेंस मरीज को सरकारी अस्पताल में ही छोड़ती है | नई व्यवस्था में एक्सीडेंट केस सहित कोई मरीज निजी अस्पताल जाना चाहता है तो उसे एम्बुलेंस नजदीकी निजी अस्पताल ले जाएगी | आम जनता स्वेच्छा से निर्धारित किराया अदा कर निजी अस्पताल पहुँच सकेगी |