सभी खबरें

भोपाल में बढ़ते हैवानियत के मामले, एक दिन में दुष्कर्म के 4 मामले दर्ज

भोपाल में बढ़ते हैवानियत के मामले, एक दिन में दुष्कर्म के 4 मामले दर्ज

भोपाल/स्वाति वाणी:-
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिन में दुष्कर्म के 4 मामले सामने आये है जिसमे एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गुरुवार को 14 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया| पुलिस के मुताबिक दोपहर में जब 14 वर्षीय पीड़ित बच्ची अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रही थी, तो उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी अंदर आया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता के माता-पिता जब घर लौटे तो उन्होंने घटना की जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही पिपलानी थाने में दर्ज एक अन्य एफआईआर में, एक पड़ोसी ने गुरुवार को एक 19 वर्षीय लड़की के घर में कथित तौर पर जबरन घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी 'सिवई' देने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा। जब उसने लेने से मना किया तो उसने अंदर घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की।

इस बीच, पिपलानी थाने में दर्ज एक अन्य घटना में गुरुवार शाम एक घर को लेकर हुए विवाद के दौरान 21 वर्षीय एक लड़की को उसके ही रिश्तेदार ने कथित तौर पर प्रताड़ित किया

वही गौतम नगर में एक 29 वर्षीय लड़की का एक युवक द्वारा पीछा किया गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए आरोपी रवि के संपर्क में आई थी। किसी कारणवश जब उसने शादी से इंकार कर दिया तो वह उसका पीछा करने लगा और उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जहां मुख्यमंत्री का निवास है वहां पर आज प्रदेश की बेटिया अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है ऐसे में हर रोज बढ़ते दुष्कर्म के मामलो पर सरकार कब जागती है ये देखने वाली बात होगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button