सभी खबरें

जबलपुर :- रादुविवि 27 से 31 जुलाई तक पूर्णत: रहेगा बंद 

रादुविवि 27 से 31 जुलाई तक पूर्णत: रहेगा बंद 

जबलपुर:- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में रविवार को कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र की अध्यक्षता में संकायाध्यक्षों एवं अधिकारियों की ऑनलाईन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में निवासरत 40 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एवं इससे आवश्यक बचाव के उपाय किये जाने हेतु म.प्र. शासन द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में विश्वविद्यालय को 27 जुलाई 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक पूर्णत: बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया।  
सभी विभाग होंगे सेनेटाइज
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिसर को सेनेटाइज कराया जाए। विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। विश्वविद्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाए अर्थात् लोग समूह में न रहें। ऐसी स्थिति में उन्हें समझाइश दी जाएगी एवं आवश्यक हुआ तो कठोर कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही संक्रमित महिला के परिवार के संपर्क में आए व्यक्तियों को 14 दिनों के लिए होम क्वारांटीन रहना होगा एवं किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण समझ में आते हैं तो वह तुरन्त वि.वि. के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय श्रीवास्तव (मोबाइल नं. 7987414136) से परामर्श प्राप्त कर सकता हैं। 
ये सभी हुए शामिल
ऑनलाईन बैठक में प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, संकायाध्यक्षों में प्रो. एस.एस. संधु एव़ं प्रो. ममता राव, अधिष्ठाता, महाविद्यालय विकास परिषद् प्रो. जे.एम. केलर, पूर्व कुलसचिव प्रो. कमलेश मिश्र, प्रो. राकेश बाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. विवेक मिश्रा, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. एनजी पेण्डसे, सुरक्षा प्रभारी डॉ. विशाल बन्ने, सहायक कुलसचिव़ श्री अभयकांत मिश्रा, सुश्री मिनाल गुप्ता एवं सुश्री मोनाली सूर्यव़ंशी आदि उपस्थित रहे।
10 अगस्त तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म
प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रहित में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं विधि परीक्षाओं के आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button