सभी खबरें

राम नाम के शब्दो को जलते दियों से महिलाओं-बच्चो द्वारा सजाया गया 

राम नाम के शब्दो को जलते दियों से महिलाओं-बच्चो द्वारा सजाया गया 
सिहोरा: राम नाम का शब्द आज दुनिया भर में छाया रहा ,चाहें भारत हो या विदेश ,ट्वीटर हो या फेसबुक ,बच्चे हो या बूढ़े। सबकी जुबान में राम नाम का जयघोष चारों दिशाओ से गूंज रहा है ,हो भी क्यों ना 
महिलाओं -बच्चों ने राम नाम को दिए से सजाया : 


सिहोरा की महिलाओं ने बताया की हमारी पुरानी पीढ़ियों ने सदियों इंतजार किया आज वो शुभ घड़ी आ चुकी है हम बेहद खुश हैं ,हम सभी के मन में राम बसे और राम मंदिर के जल्द हम दर्शन कर पाए ऐसी हमारी लालसा है। उनका कहना है कि भारत के स्वर्णिम इतिहास में आज की तारीख कोई नहीं भूल सकेगा 

जिस घड़ी का लोगों ने 500 वर्षों तक इंतजार किया। वह शुभ घड़ी भगवान राम के धाम अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य मंदिर की आधारशिला रखने के साथ पूरी कर दी। लोगों के लिए यह दिन किसी उत्सव से कम नहीं था हर घर में दिवाली सा उत्सव नजर आ रहा था। राम भक्त अपने घरों में दीए जलाकर भगवान श्री राम के दिव्य और ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण का उत्सव मना रहे थे। धर्म नगरी सिहोरा में शाम को जगह-जगह जमकर आतिशबाजी की गई। भगवान राम के दरबार सजा कर सामूहिक सुंदरकांड और भजन कीर्तन के माध्यम से राम भक्तों ने अपनी आस्था और श्रद्धा को व्यक्त किया लड्डुओं का भोग लगाकर इस ऐतिहासिक क्षण को अमर बना दिया। सिहोरा के गढ़िया मोहल्ला स्थित गायत्री मंदिर में महिलाओं ने भगवान श्री राम के शब्द को दियो में पिरो कर जीवंत कर दिया। महिलाओं का कहना था कि भगवान श्री राम हमारे रोम रोम में बसे हैं। 

गोसलपुर में हर्षोल्लास के साथ हुई महाआरती


दीपों से जगमगाया घर आगन
गोसलपुर
। बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी द्वारा अयोध्या में श्री राममंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी गई इस पुनीत और सुखद क्षण की खुशी और उमंग ग्रामीण अंचल में भी देखने को मिली इस मौके पर गोसलपुर सहित कछपुरा जुझारी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस सुखद क्षण के मौके पर लोगों द्वारा जगह जगह नगर में धार्मिक आयोजन किए गए नगर स्थित मंदिरों में सुबह से ही एक सुखद नजारा देखने को मिल रहा था इसी कडी मे झंडा बाजार के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं महाआरती का आयोजन किया गया जिसमे मास्क लगाए हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में लोगो ने शामिल होकर इस पुनीत क्षण के साक्षी बने नगर के सभी मंदिरों में अखंड रामायणपाठ सुंदरकांड हनुमान चालीसा रामधुन धार्मिक अनुष्ठान पौधारोपण मिष्ठान वितरण फल वितरण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए मंदिरों में सुबह से ही लाउडस्पीकर से मंद मंद रामधुन बज रहा था शाम के समय लोगों द्वारा अपने घरों के बाहर रंगोली भी सजाई गई  शाम के वक्त सभी हिंदू भाइयों ने अपने-अपने घर आंगन व छत की बालकनी पर दीपक भी जलाएं गये दीपक जलाने से ऐसा नजारा लगने लगा की मानो आज दीपावली है
राममंदिर के निर्माण की आधारशिला रखने से लोगों के मन में एक अलग ही प्रसन्नता झलक रही थी
महाआरती में यह रहे उपस्थित
भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल कार्यक्रम आयोजक धर्मेंद्रसिंह राजपूत गोविंद राय अर्पित चौबे महेश सोनी हेमचंद असाटी जीवनलाल गुप्ता रवि सिंह अमित सिंह परिहार अकाश बैरागी टिंकल सोनी बहादुर सिंह जेपी टेलर विजय पटैल गिरीराज साहू अनूप सोनी डॉ सीताराम विश्वकर्मा शंकर सोनी आकाश जैन सुरेश सुरेंद्र पाटसकर संजय खरे सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button