सभी खबरें

ऐसा होगा "राज्यसभा चुनाव" कार्यक्रम, ये होंगे कांग्रेस-बीजेपी के उम्मीदवार?

मध्यप्रदेश/भोपाल – अप्रैल में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की 3 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से फिलहाल 2 भाजपा और 1 कांग्रेस के पास है, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही राज्यसभा सीटों का समीकरण भी बदल गया हैं। अब कांग्रेस के खाते में 2 और भाजपा के खाते में 1 सीट जाना तय माना जा रहा हैं। 

मध्यप्रदेश से 3 राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा हैं। वहीं, दोबारा अब किस को राज्यसभा भेजा जाएगा इसको लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, और प्रियंका गांधी का नाम सबसे ऊपर चल रहा हैं। जबकि भाजपा में प्रभात झा दोबारा राज्यसभा जाने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उन्हें फिर से मौका मिलेगा या नहीं, ये अभी पक्का नहीं हैं। 

ऐसा होगा राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख – 6 मार्च
  • नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख – 13 मार्च
  • नॉमिनेशन की स्क्रूटनी – 16 मार्च
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख – 18 मार्च
  • निर्वाचन की तारीख – 26 मार्च
  • मतदान – 9 बजे से 4 बजे तक
  • वोटो की गिनती – शाम 5 बजे (26 मार्च)

ये है राज्यसभा का समीकरण

  • मप्र में 2 विधायकों के निधन के बाद खाली हुई सीट के अलावा 228 विधायक हैं।
  • कांग्रेस के हिस्से में 115 विधायकों और 6 निर्दलीय के समर्थन से 2 राज्यसभा सीट मिलेंगी।
  • भाजपा के पास 107 विधायक हैं। वोटिंग में महज एक सीट ही हिस्से में आएगी।
  • एक राज्यसभा सीट के लिए 58 विधायकों की आवश्यकता होती हैं। 
  • विधानसभा में विधायकों की संख्या के आधार पर राज्यसभा सीट का निर्धारण होता हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button