राजीव गांधी की जयंती आज: कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, दिग्विजय ने कही ये बात…

भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है। इस मौके पर एमपी कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजीव गांधी की जयंती पर कहा कि विकास का चक्रव्यूह रचने वाले राजीव गांधी के कदम से करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। आज विश्व में पहली 10 सबसे ज्यादा अमीर कंपनियां है। वह सब इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की कंपनी है।
दिग्गी ने ISI एजेंट बताने पर बोला हमला
दिग्विजय सिंह ने आईएसआई एजेंट बताए जाने पर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) से जो पैसे लेकर जासूसी करता है, वह भाजपा की नजर में देशभक्त है। हमारा पूरा जीवन आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा बयान में बीता है। आज उन्हें आई एस आई एजेंट बता रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
“जय राजीव, अजेय राजीव” pic.twitter.com/7hWhRs9pwc
— MP Congress (@INCMP) August 20, 2023


.jpeg)
.jpeg)
