सभी खबरें

राजाभोज एयरपोर्ट अथॉरिटी की मनमानी, टैक्सी ड्राइवरों ने कर दी अचानक हड़ताल, यात्री परेशान 

मध्यप्रदेश/भोपाल –  शनिवार को राजाभोज एयरपोर्ट पर टैक्सी ड्राइवरों ने अचानक हड़ताल कर दी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की मनमानी से परेशान होकर  टैक्सी ड्राइवरों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, और अचानक हड़ताल कर दी। जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
बता दे कि कई यात्री एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद टैक्सी बुक करते है, लेकिन शनिवार को किसी टैक्सी ड्राइवर ने बुकिंग नहीं ली। इस कारण यात्रियों को पैदल या अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ा। 

क्यों की हड़ताल

टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि एक ही दिन में हमसे बार-बार पार्किंग शुल्क वसूला जाता हैं। एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी लेकर खड़े होने पर आधे घंटे का 40 रुपए वसूला जा रहा हैं। टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि कई बार फ्लाइट की देरी की वजह से हमें यात्रियों का इंतजार करना पड़ता है, इस बीच हमसे अधिक पैसा वसूल कर लिया जाता हैं। टैक्सी चालकों ने बताया कि पार्किंग का टेंडर नहीं होने से भी यह स्थिति बन रही हैं। क्योंकि एयरपोर्ट अथॉरिटी खुद पार्किंग शुल्क वसूल कर रही हैं। उसके गार्ड बार-बार पार्किंग शुल्क वसूल करते हैं।

मालूम हो कि इससे पहले कई ऐसे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जो अपने रिश्तेदारों को एयरपोर्ट पर छोड़ने आते हैं। क्योंकि कई बार छोड़ने के बावजूद भी पार्किंग शुल्क वसूल लिया जाता हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के गार्ड रसीद लेकर पार्किंग शुल्क वसूल करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button