सभी खबरें

Rajasthan Politics Live : जेपी नड्डा के बाद राजनाथ सिंह से मिली वसुंधरा राजे सिंधिया, जमाया दिल्ली में डेरा

नई दिल्ली : आयुषी जैन : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया दिल्ली में लगातार बैठक में कर रही हैं, जिससे राजस्थान सियासत गर्म आई हुई है वसुंधरा राजे ने शनिवार को दिल्ली में राजनाथ सिंह जो कि बीजेपी नेता है से मुलाकात की.

इससे पहले वसुंधरा राजे शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मिल चुकी हैं, दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक राजस्थान की राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई.

आगामी 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू होना है सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुमत साबित कर सकते हैं.

के चलते बीजेपी भी सक्रिय हो गई है वसुंधरा राजे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से लगातार मिल रही है.

गौरतलब है पिछले बुधवार को वसुंधरा जयपुर से दिल्ली आ गई थी इसके बाद से वह दिल्ली में ही अपना डेरा जमाए बैठे हैं सूत्रों के मुताबिक खबर आ रही है कि राजस्थान बीजेपी ने वसुंधरा गुट के 12 विधायकों को गुजरात भेज दिया है वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से कह दिया है कि वह पार्टी के साथ हैं मगर स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button