सभी खबरें

बेबाकी से बोलने वाला आदमी हूं, बेबाकी से बोलता रहूंगा, ऐसी गीदड़ भभकीयों से डरने वाला नहीं – पूर्व मंत्री 

राजस्थान – राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी उठापटक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। इसी दौर के बीच पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह (Vishwendra Singh) ने बड़ा बयान देते हुए राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) पर बड़ा हमला बोला हैं। साथ ही सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया हैं। 

विश्वेंद्र सिंह (Vishwendra Singh) ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'जिस तरीके से राजस्थान की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है वह किसी से छुपी हुई बात नहीं। परसों तक मैं उनका कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) था और आज मुझ पर एसओजी, एसीबी के केस लगा दिए गए हैं। 

सिंह ने आगे कहा, बेबाकी से बोलने वाला आदमी हूं, बेबाकी से बोलता रहूंगा। ऐसी गीदड़ भभकीयों से मैं डरने वाला नही हूँ। उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं किया, न ही कर रहे हैं। केवल नेतृत्व बदलने की मांग हुई थी जो अब भी वही है.' हमने कोई बेईमानी नहीं की। 

बता दें कि कांग्रेस (Congress) ने विश्वेंद्र सिंह (Vishwendra Singh) को अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) को गिराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया था। 

https://twitter.com/vishvendrabtp/status/1285211114159005696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1285211114159005696%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabar.ndtv.com%2Fnews%2Findia%2Frajasthan-crisis-murder-of-democracy-vishwendra-singh-on-rajasthan-political-crisis-2266042

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button