सभी खबरें

राजस्थान/ शादी समारोह में जा रही बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत, रिस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

बूंदी: ये घटना है बूंदी जिले के पापड़ी गांव की। जहाँ पर ये हादसा हुआ है। आपको बता दें कि बूंदी जिले में एक बारात से भरी बस अनियंत्रित होकर मेज नदी में गिर गयी है जिसकी वजह से 18 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकि जो बस में फंसे हुए हैं उनको निकालने के लिए रिस्क्यू जारी है।

घटना कैसे घटी
ये घटना सुबह बुधवार की है जब बारात से भरी बस कोटा के दादीबड़ी से सवाई माधोपुर शादी के लिए जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित हो गयी और मेज नदी में जा गिरी। बस में सवार में से 18 लोगों की मौत हो चुकी है बाकि को निकालने के लिए रिस्क्यू जारी है। रिस्क्यू ऑपरेशन का काम एनडीआरएफ की टीम कर रही है।
बूंदी कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने कहा कि रिस्क्यू अभी जारी है बस में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। ये घटना बस के अनियंत्रित होने की वजह से हुयी है जांच की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button