सभी खबरें

Rajasthan : दलितों पर आये दिन हो रहा है राजस्थान में अत्याचार, नागौर के बाद बाड़मेर में भी हुई ऐसी घटना

Bhopal Desk, Gautam : राजस्थान के नागौर में दलितों के पिटाई के मामले के बाद बाड़मेर से भी ऐसी ही एक घटना का विडियो वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर में कुछ
लोगों ने एक युवक को चोरी के आरोप में बड़ी यातनाएं दी हैं। पीड़ित की माने तो उसके गुप्तांग में सरिया (रॉड) डाला गया और तड़पते हुए मरने के लिए छोड़ दिया गया। यह मामला ग्रामीण थाना क्षेत्र के भादरेश गांव का बताया जा रहा है। यहां ग्रामीण थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश अभी भी जारी है।

गुप्तांग में रोड डाला
सूत्रों के मुताबिक तीन आरोपियों ने 22 साल के मुस्लिम युवक की पिटाई की और उसके बाद उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। मुस्लिम युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप है। यह मामला 29 जनवरी का है जो सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। बाड़मेर के जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर तिरसिंगडी गांव के निवासी ने गुरुवार देर शाम बाड़मेर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित के भाई मजीद ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपने भाई के पिटाई का विडियो देखा। और उसकर बाद उससे बात करने के बाद पूरी घटना की जानकारी मिली और इसके बाद गुरुवार रात को मोतीसिंह, भरत सिंह और हिगलाज के खिलाफ ग्रामीण थाने में मामला दर्ज करवाया है। मजीद का कहना है कि तीन लोगों ने उसके भाई की पिटाई की और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर यातनाएं दी गई।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button