सभी खबरें

Rajasthan Politics Live : मैं सबसे मजबूत योद्धा हूं और विपक्ष के हमलों से सत्ता पक्ष को हर कीमत में सुरक्षित रखूंगा – पायलट

जयपुर : राजस्थान का सियासी संकट धीरे धीरे कम हो रहा है सीएम गहलोत और सचिन पायलट ने आपस में मुलाकात करके गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश की है, वही बागी माने जाने वाले सचिन पायलट का जमकर विरोध हो रहा है, सचिन पायलट ने आलोचकों से पलटवार करते हुए कहा है खुद को सबसे मजबूत योद्धा मैं मानता हूं और विपक्ष के हमलों से सत्ता पक्ष को हर कीमत पर सुरक्षित रखेंगे.

आपको बता दें पायलट ने सदन में सरकार की ओर से लाए गए विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही के मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के प्रति बगावत के बाद पायलट को उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था सदन में उनके बैठने की जगह भी बदल दी गई पहले भी सत्ता पक्ष में सीएम के पास वाली सीट पर बैठते थे अब उन्हें ऐसी सीट दी गई, जहां एक और सत्ता पक्ष और दूसरी ओर विपक्ष है.

पायलट ने कहा आज इस विश्वास मत में जो चर्चा हो रही है उसमें बहुत से बातें बोली गई और बहुत सी बातें बोली जाएंगी समय के साथ-साथ सभी बातों का खुलासा होगा लेकिन मैं इतना कहना चाहता हूं जो कुछ कहना था सुनना था चाहे मैं हूं या कोई साथी हूं हम लोगों को जिस डॉक्टर के पास अपने मर्ज को बताना था वह बता दिया इलाज कराने के बाद हम सब लोग आज सवा सौ लोग सदन में खड़े हैं सदन में जब हम लोग आए हैं तो कहने सुनने वाली बातों से परे हटकर वास्तविकता पर ध्यान देना पड़ेगा.

ध्यान दें पायलट व उनके खेमे के 18 विधायक गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे वही 1 महीने 4 दिन बाद पायलट ने भी मुख्यमंत्री गहलोत से अलग से मुलाकात की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button