रेल मंत्रालय ने जारी की सूची, 1 जून से पटरी पर दौड़ेंगी ये 200 ट्रेनें, आज सुबह से बुकिंग शुरू

नई दिल्ली – कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के चलते देश की रफ्तार थम सी गई हैं। लेकिन अब उसी रफ्तार को वापिस लाने के काम मे सरकार जुट गई हैं। सरकार ने फैसला किया है कि 1 जून से 200 नॉन ऐसी ट्रेनों को चलाया जाएगा। जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय ( Ministry of Railway) कर चुका हैं। ट्रेनों के संचालन का ऐलान रेल मंत्रालय ने मंगलवार को कर दिया था।
अब रेल मंत्रालय की ओर से उन ट्रेनों की सूची जारी की गई है जो 1 जून से पटरी पर दौड़ेंगी।
देखें सूची


बता दे कि रेल मंत्रालय ने ये फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय से विचार विमर्श करने के बाद लिया हैं। जानकारी के मुताबिक, 1 जून से चलने वाली नॉन ऐसी ट्रेनों की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। यात्री IRCTC की वेबसाइट और ऐप से बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा वो पहले जैसा ही रहेगा, जिसमें कहा गया था कि सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही ट्रेन में सफर की अनुमति मिलेगी। अभी तत्काल और RAC वालों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी।




