सभी खबरें

ग्वालियर में नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर पड़ा छापा

ग्वालियर: ग्वालियर में प्रशासन की टीम ने आज सुबह मोतीझील स्थित साड़ा बायपास पर नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा और कार्रवाई की. फैक्ट्री में खाका से ब्रांडेड कंपनियों की सीमेंट तैयार की जा रही थी. प्रशासन को यहां पर ब्रांडेड कंपनियों के सीमेंट के खाली बोरे भी मिले हैं. प्रशासनिक अफसरों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

दरअसल प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बदनापुरा मोतीझील स्थित साड़ा बायपास पर एक मकान में ब्रांडेड कंपनियों की सीमेंट बनाई जा रही है. पहले गोपनीय रूप से इसकी जाँच-पड़ताल की गई तो सूचना को सही पाया गया. जिसके बाद आज सुबह एसडीएम प्रदीप ताेमर, तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ एवं आरआइ संजय अगरैया ने इस नकली सीमेंट फैक्ट्री पर छापा मारा. इस फैक्ट्री के संचालक विष्णु राठाैर हैं. जिसे राठाैर सीमेंट गाेल पहाड़िया के नाम से जाना जाता है. इस फैक्ट्री में प्रशासन की टीम काे पांच साै सीमेंट की भरी बाेरियां मिली है, साथ ही भारी संख्या में ब्रांडेड कंपनियाें की खाली बाेरियां भी मिली हैं. यहां पर नकली सीमेंट खाका से तैयार की जा रही थी. फैक्ट्री में मायसेम सीमेंट, अल्ट्राटेक, अंबुजा सीमेंट, केजेएस सीमेंट आदि कंपनियों के खाली बोरे बरामद किये हैं. प्रशासन की टीम ने पूरे माल काे जब्त कर लिया है.

नकली सीमेंट बनाने वाले सरकार काे टैक्स की चपत लगाने के साथ ही ब्रांडेड कंपनियाें काे भी नुकसान पहुंचा रहे थे. साथ ही इस सीमेंट के प्रयोग से घर बनाने वाले लोगों को भी नुकसान हैं क्योंकि इस सीमेंट के प्रयाेग से मकान निर्माण की क्वालिटी बहुत ही ख़राब रही होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button