सभी खबरें

राहुल पहले सिंधिया को मारते थे लात, अब इशारा देकर बुला रहे, इनकी ट्यूबलाइट देर से जलती है – शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश/इंदौर – कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी ने हालही में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे और उन्हें लौटकर वापस यहीं आना पड़ेगा। राहुल गांधी ने इस बात का दावा किया कि भाजपा ज्योतिरादित्य सिंधिया को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी अगर वो कांग्रेस में रहते तो एक दिन मुख्यमंत्री बनते।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान के बाद बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया हैं। सत्तापक्ष के नेता लगातार राहुल गांधी के इस बयान को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 'अन्याय' से बरसों पहले उनके पिता माधवराव सिंधिया (अब दिवंगत) के साथ भी 'अन्याय' किया था। उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था। उन्‍होंने राहुल पर निशाना साधा, 'जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के साथ थे, तो वह उन्हें लात मारते थे और जब वह कांग्रेस से बाहर चले गए, तो उन्हें इशारे से बुला रहे हैं। इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने तंज कसते हुए कहा कि 'राहुल की ट्यूबलाइट देर से जलती हैं। 

इस से पहले राहुल गांधी के बयान का खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जवाब दिया। सिंधिया ने कहा कि काश उनको उनकी इतनी चिंता तब होती जब वह कांग्रेस में थे। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा था की भाजपा में जाने के बाद सिंधिया केवल बैकबेंचर बनकर रह गए हैं। अब वो भाजपा में अपना वजूद खोज रहे हैं। मैंने उनसे कहा था कि आप मेहनत करिए एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन उन्होंने दूसरा रास्ता चुना और वो कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इतना ही नहीं सिंधिया को ऑफर देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस समंदर है, सबके लिए दरवाजे खुले हैं और किसी को आने से पार्टी में कोई नहीं रोकेगा और जो कांग्रेस के विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते हैं उन्हें जाने से भी कोई नहीं रोकेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button