सभी खबरें

जब बच्चों को चोट पहुंचती है, तो माँ उनको कर्जा नहीं देती, बल्कि राहत के लिए तुरन्त मदद देती है- राहुल गांधी

नई दिल्ली:- आज राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार पर जमकर हमला बोला.राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के राहत पैकेज पर कहां की जब बच्चों को चोट पहुंचती है, तो माँ उनको कर्जा नहीं देती, बल्कि राहत के लिए तुरन्त मदद देती है।

लोगों के खातों में सीधे पैसे डाला जाना चाहिए, क्योंकि इस वक्त उन्हें कर्ज की नहीं, बल्कि सीधी आर्थिक मदद की जरूरत हैं। इस वक्त गरीबों, किसानों और मजदूरों को कर्ज की जरूरत नहीं, पैसे (Money) की जरूरत हैं।

राहुल गांधी ने कहा, जितनी मदद सरकार राज्यों (State) को देगी, उतना ही फायदा होगा। केंद्र का का मैनेजमेंट(Management) संभलना हैं। राज्यों का काम कोविड (Covid) की लड़ाई लड़ने का हैं। राज्यों को पूरा समर्थन देना चाहिए। यह शिकायत आ रही है कि जिस तरह से केंद्र को राज्यों को पैसा देना चाहिए, वह नहीं हो रहा हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में आर्थिक तूफान अभी आया नहीं है, आने वाला हैं। बहुत जबर्दस्त नुकसान (Big Loss) होने वाला हैं। हम चाहते हैं कि सरकार हमारी सुने। हम यानी विपक्ष थोड़ा दबाव डाले और अच्छी तरह से समझाए तो सरकार सुन भी लेगी।

राहुल ने कहा कि सरकार को विदेशी क्रेडिट एजेंसियों की रेटिंग की परवाह नहीं करनी चाहिए, बल्कि पहले देश के हालात बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। यह राहुल की लॉकडाउन के बाद से तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस बार उन्होंने खास तौर पर अलग-अलग स्थानीय पत्रकारों के सवाल लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button