रायबरेली : देसी शराब पीने से 6 लोगों की मौत, 1 महिला भी शामिल, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम के बीच रायबरेली के महराजगंज थाना इलाके के पहाड़पुर से बड़ी खबर सामने आई है जहां देसी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। जबकि, कई लोगों की हालात गंभीर बनी हुई हैं।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बयाया कि डेढ़ दर्जन लोगों की हालत खराब है, जिनका इलाज चल रहा है। वैभव श्रीवास्तव के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर मरने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पहाड़पुर के रहने वाले रामधनी के बच्चे का जन्मदिन समारोह था। इसी समारोह में शराब पार्टी की गई, समारोह में शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। फिर देर शाम इन लोगों की मौत हो गई।
फ़िलहाल, इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस भी इस मामलें की जांच में जुट गई है।




