सभी खबरें

पंजाब : राहुल गांधी कल कर सकते है CM पद के लिए उम्मीदवार घोषित, चन्नी और सिद्धू के बीच टकराव 

पंजाब : कांग्रेस पार्टी में पंजाब के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान जारी है। मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच इस मुद्दे पर तनाव की खबरें भी सामने आई है। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब के लुधियाना में डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे, अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी राज्य में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। 

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने शनिवार को रोटेशनल सीएम की खबरों को खारिज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सीएम के तौर पर एक ही नाम की घोषणा करेंगे। दरअसल, कहा जा रहा था कि सीएम पद के लिए राज्य के शीर्ष नेताओं में तनाव की खबरों के बीच राहुल दो सीएम उम्मीदवारों का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन अब खबर है कि राहुल एक ही उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे। 

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी दोनों ही नेता लगातार कांग्रेस से राज्य में सीएम उम्मीदवार की घोषणा की मांग कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस कई मौकों पर संकेत दे चुकी है कि सीएम पद के लिए चन्नी की दावेदारी मजबूत है। जबकि, कांग्रेस सीएम उम्मीदवार के लिए एक सर्वे करवा रही है। जिसमें चन्नी सबसे आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द अपने सीएम उम्मीदवार के लिए चिन्नी का नाम घोषित कर सकती है।

हालांकि, कल सिद्धू ने आलाकमान पर एक फिल्मी गाने के जरिए तंज कसा। उन्होंने कहा कि 'आप ईमानदार सीएम चुनेंगे तो फिर वह ईमानदारी नीचे तक जाएगी। लेकिन ऊपर वाले तो चाहते हैं कि कोई कमजोर सीएम हो, जिसे वो ता थैया, ता थैया नचा सकें और कहें कि, नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा। कहां कद्रदान फिर ऐसा मिलेगा।' सिद्धू ने कहा, 'अगर नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथों में है। इस बार आपको मुख्यमंत्री चुनना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button