पंजाब : 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर से CM भगवंत मान आज करेंगे शादी, 2015 में हुई थी तलाक

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में फेरे लेंगे। 48 साल के सीएम मान आज दूसरा विवाह करने जा रहें है। वह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ शादी कर रहे है।
दरअसल, CM भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका 2015 में तलाक हो गया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं। जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
बता दे कि इस शादी में सीएम मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का परिवार शामिल होगा।
बताया जा रहा है कि भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के सीएम पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं।
इसलिए हुआ था पहली पत्नी से तलाक
CM भगवंत मान बताते है की राजनीती में होने के कारण वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना। जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।


.jpg)
.jpeg)
