सभी खबरें

पंजाब: CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं, इस दिन जारी करेंगे अपना व्हाट्सऐप नंबर

पंजाब:- पंजाब में हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किये CM भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दी है।

भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

CM मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का उदाहरण देते हुए नंबर जारी करने की बात कही है। भगवंत मान ने कहा बड़ी संख्या में वोट देकर लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है अब मेरी बारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button