सभी खबरें

सिंधिया समर्थक खास मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने CM शिवराज के "पैरों पर रखा सर", जमकर बटोरी सुर्खियां

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – हमेशा अपने अजीबोगरीब कामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Cabinet Minister Pradhuman Singh Tomar) एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वो इस समय भाजपा की और से चुनावी मैदान में हैं। और आने वाले उपचुनाव को देखते हुए वो लगातार जनसंपर्क कर ज़ोरोशोरो से प्रचार कर रहे हैं। 

इसी बीच अब उनकी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहीं हैं। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Shivraj Singh) के पैरों में ढोक लगाया। 

दरअसल, ग्वालियर विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को संबोधित करने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे थे। जहां मंच से उन्होंने प्रद्युम्न सिंह तोमर की जमकर तारीफ की। सीएम शिवराज ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिए किसी भी तरफ की कमी नहीं आने दी जायेगी। यहाँ उद्योग भी लगेंगे, रोजगार भी मिलेगा, इसके अलावा जो भी मांगा जायेगा वो मिलेगा। 

मुख्यमंत्री के इतना कहते ही उनके पास हाथ जोड़े खड़े ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) ने मुख्यमंत्री के पैरों में गिरकर ढोक लगा लिया। मुख्यमंत्री उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ने लगे तो जनता के बीच से आवाज आई कि दिखाई नहीं दिया तो प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के पैरों में सिर रख दिया। मुख्यमंत्री ने लगभग रोकते हुए की मुद्रा में उन्हें जमीन से उठाया और गले लगा लिया। 

मंत्री तोमर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इसको लेकर जमकर निशाना साध रही हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इसको लेकर निशाना साधा हैं। उन्होंने ट्वीट करके मंत्री तोमर का घेराव किया। 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि – पैरों में गिरे आदमी को कैमरे के सामने बुला कर फिर पैरों में गिराया। ये आदमी पैरों में गिरा और शिवराज नज़रों में गिरा! अपने क्षेत्र हुज़ूर की खबरों के लिए डाउनलोड करें पब्लिक (Public) ऐप… नौटंकी में भाजपा मदारी को भी मात देते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button