सभी खबरें

भाजपा मंत्रियों का काम ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं, अर्थव्यवस्था सुधारना है : प्रियंका गांधी वाड्रा

पीयूष गोयल के बयान को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर साधा निशाना 

भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाए वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हुए हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है | दरअसल, शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी का कहना है कि मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है | उन्होंने ट्वीट जारी करते हुए यह कहा है कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की जगह वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हुए हैं | नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता | उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था ढही जा रही है | आपका काम उसको सुधारने का है न कि कॉमेडी सर्कस चलाने का है | 
 
गौरतलव है कि गोयल द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 के नोबेल पुरस्कार के तहत चुने गए भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को शुक्रवार को वाम की तरफ झुकाव वाला करार दिया गया है | वहीं, बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस वक़्त उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन व्यक्त नहीं करते हैं |  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button