सभी खबरें

कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा, हमें 1000 बसों की परमिशन देकर मजदूरों की सेवा करने दीजिए:- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली :- प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार से 1000 बसों की परमिशन मानी है. आपको बता दें कि इन दिनों श्रमिक अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पैदल ही चली आ रही है. जिसका जिम्मेदार कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को ठहरा रही है.

 कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने अब उत्तर प्रदेश की सीमा पर हजार बसों को खड़ा कर दिया है और योगी सरकार से परमिशन मांगी है कि हमें मजदूरों को उनके घर सकुशल भेजने की परमिशन दी जाए… ताकि हम इन बसों के माध्यम से उन्हें उनके घर भेज सकें.

 प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट:-

हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं। 

परमीशन दीजिए @myogiadityanath जी, हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए. 

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261953061896941569?s=19

यूपी के हर बॉर्डर पर बहुत मजदूर मौजूद हैं। वो धूप में पैदल चल रहे हैं, आज वो घंटों खड़े रखे जा रहे हैं। उन्हें अंदर आने नहीं दिया जा रहा। उनके पास पिछले 50 दिनों से कोई काम नहीं है। जीविका ठप पड़ी है।

हम जो भी योजनाएं बना रहे हैं उनमें उनके लिए कुछ सोचा ही नहीं जा रहा। 

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261896646645833730?s=19

मजदूरों को घर भिजवाने के लिए कोरी घोषणाएं और ओछी राजनीति से काम नहीं चलेगा। ज्यादा ट्रेनें चलाइए, बसें चलाइए। 

 

हमने 1000 बसों की परमिशन मांगी है हमें सेवा करने दीजिए। 

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1261896651129700352?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button