सभी खबरें

महाराष्ट्र राजनीति पर प्रियंका ने किया हमला, कहां- महाराष्ट्र में संविधान को ठेंगा दिखा रही भाजपा

महाराष्ट्र राजनीति पर प्रियंका ने किया हमला, कहां- महाराष्ट्र में संविधान को ठेंगा दिखा रही भाजपा

  • प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • कहां- महाराष्ट्र में नही करते किसानों की मदद

महाराष्ट्र में सियासी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना अलग ऑपरेशन शुरु कर दिया है, इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और ट्वीट किया कि, टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है. महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली लेकिन उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से मदद नहीं निकली. क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुंच चुके हैं? इससे पहले प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला जारी रखते हुए चुनावी बांड का मुद्दा उठाया था. उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बांड बेचने की इजाजत दी थी?

टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में संस्थाओं, संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है।

महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से तो मदद नहीं निकली।

क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में पहुँच चुके हैं?

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 25, 2019

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button