ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

राष्ट्रपति चुनाव : शिवसेना देगी NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन, उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान

महाराष्ट्र : राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। जहां एक तरफ NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा उनके सामने है। इस चुनाव में कौन बाज़ी मारेगा इसको लेकर भी सियासत का दौर चल रहा हैं।
इसी बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने
NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, इस चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें ये फ़ैसला लिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस फैसले के लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं था, न हीं हमने इसमें कोई पॉलिटिकल एंगल तलाशा है।
ठाकरे ने कहा- यह देखते हुए कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है, हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। मुझे पता है कि इसके बाद राजनीति शुरू होगी, लेकिन इसमें कोई राजनीति नहीं है। हमने पहले भी हमने UPA की उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था।
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना दबाव में निर्णय नहीं लेती है। विपक्ष को जिंदा रहना चाहिए। पहले हमने प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था, NDA उम्मीदवार का नहीं। हमने प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया। ।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम पर चर्चा हुई और मुर्मू के समर्थन का मतलब भाजपा का समर्थन नहीं है।

बता दें कि मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और महाराष्ट्र की करीब 10% आबादी आदिवासी है। इसलिए यह फैक्टर उन्हें समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button