सच साबित हुई ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणी: MP के ग्वालियर और मुरैना में दिखा बिपरजॉय का कहर: अस्पतालों में लबालब भरा पानी

भोपाल। मध्यप्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश ने हाल बेहाल कर दिए हैं। ग्वालियर शहर में देर रात से बारिश होने के कारण जिला अस्पताल मुरार में जल भराव हो गया है। मुरैना जिले में भी बारिश के चलते अस्पताल परिसर में पानी भर गया है। वहीं भिंड में आंधी और बारिश के चलते दो मंजिला मकान धराशाई हो गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आप को बता दें कि ग्वालियर में पिछले 12 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव के साथ नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। वहीं सबसे बड़ी परेशानी जिला अस्पताल मुरार में देखने को मिली है, जहां पर अस्पताल कैंपस में पानी भर गया। इस हालात के कारण मरीज और उनके अटेंडरों को आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वहीँ कुछ ज्योतिषियों ने 2023 के शुरुवात में ही प्रदेश में प्राकृतिक आपदा को लेकर भविष्यवाणी की थी जो अब सच साबित होती नजर आ रही हैं।ज्योतिषाचार्य विशाल शर्मा ने राज्य में प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी कर कहा था कि इस जून माह में तूफानी चक्रवात के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसका मुख्य असर ग्वालियर और मुरैना जिले में देखने को मिलेगा। साथ ही अस्पतालों में पानी की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में काफी दिक्कतें होंगी।

 

स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव
मुरैना। जिले में तेज बारिश होने की वजह से पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव हो गया। स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सैड़कों की संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन तेज बारिश के वजह से परिसर में पानी भरने से मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि पानी की निकासी ना होने की वजह से प्रत्येक साल बारिश के समय अस्पताल परिसर का यही हाल रहता है।

Exit mobile version