पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के केस में शिल्पा शेट्टी को भी घसीटा गया , शर्लिन चोपड़ा ने लगाए गुमराह करने के आरोप

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पॉर्न स्कैंडल के आरोप में अभी जेल में ही रहना होगा, बता दें की बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें तुरंत रिहा करने की याचिका को खारिज कर दिया है | हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को पोर्न फिल्म निर्माण मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन भेजा था सूत्रों के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा ने हैरान करने वाला बयान दिया है | कल यानी शुक्रवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तलब किया है और उनसे पूछताछ की ,इस दौरान उनसे करीब 8 घंटे पूछताछ हुई | पूछताछ में शर्लिन चोपड़ा से उनके राज कुंद्रा से संबंध के बारे में पूछा गया |
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर 'पोर्न' की शूटिंग के लिए गुमराह करने का आरोप लगाया है, साथ ही यह भी कहा कि जब भी उन्होंने इस बारे में बात की है तो उन्हें हर बार ट्रोल किया गया है, चाहे वह प्लेबॉय की शूटिंग हो या फिर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो | शर्लिन ने बताया कि प्लेबॉय के साथ कोलैबोरेशन के बाद उसे काफी कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। शर्लिन ने कहा था-“मुझे पता है कुछ ऐसे लोग हैं जिनके दिमाग को यह सोचने के लिए प्रशिक्षित किया गया है कि 'नग्नता' 'अश्लीलता' का पर्याय है और कुछ नहीं। लेकिन मैं सत्य की खोजी हूं, मैं इस फैक्ट के किसी भी शब्द पर विश्वास करने से इनकार करती हूँ |
शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर भी साधा निशाना और कहा, 'हमसे कहा गया था हम जो कर रहे हैं वो गलत नहीं है, उस दौरान हमको कोई लीगल नोटिस नहीं दिया गया था, उस वक्त ये लगा ही नहीं कुछ गलत हो रहा है.,जब राज कुंद्रा और शिल्पा मुझे शबाशी देते थे तो मुझे कभी गलत नहीं लगा | ये लोग जो अच्छे ब्रांड से जुड़े हैं, बड़े बड़े अवार्ड शो से जुड़े हैं, जिनकी खुद की क्रिकेट टीम हो तो आप को कभी नहीं लगता की वो आदमी गलत हो सकता है |

.jpg)


