सभी खबरें

MP में नशा मुक्ति पर सियासत : अब मंत्री विश्वास सारंग ने पेश की सफाई कहा, यह गलत है

मध्यप्रदेश/भोपाल – पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने से प्रदेश में सियासी जुबान तेज हो गई हैं। सीएम शिवराज के बाद अब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर सफाई दी हैं। 

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति प्रदेश के लिए जरुरी हैं। इसकी बहुत तेजी से आदत होती जा रही है। इसलिए जरूरी है कि हम सबको मिलकर इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करें। यह सिर्फ सरकार के डंडे से समाप्त नहीं होगी। समाज को जागरूक होना पड़ेगा। खड़ा होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे से दूर करना हैं। 

जहां तक उमा भारती के शराबबंदी अभियान शुरू करने की बात है तो सभी लोग नशे के खिलाफ हैं। उमा जो कह रही हैं, वो भी सामाजिक नशा मुक्ति की बात कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस इसे दूसरी तरह से परोस रही हैं। कांग्रेस के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कि बीजेपी की सरकार हर समय से नशे के खिलाफ रही हैं। समाज को नशे से दूर रहना चाहिए। इसीलिए नर्मदा यात्रा के दौरान नशामुक्ति को मुख्य बिंदु में रखा गया था।

इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने खुद सलमान खान को शराब परोसी है। वे आज शराब बंदी की बात करते हैं। यह गलत हैं। 

इस से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी में लोगों से मध्य प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'हम मध्य प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए आपका सहयोग चाहिए। यह सिर्फ शराबबंदी से नहीं होगा। पीने वाले रहेंगे तो दारू आती रहेगी। लोग यहां-वहां से शराब लेकर आते रहेंगे। हम नशामुक्ति अभियान चलाएंगे, जिससे लोग पीना ही छोड़ें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button