सभी खबरें

राजनीतिक हवाला कांड : दिग्गी राजा बोले कोई भी जांच कराने को तैयार, भाजपा है भ्रष्टतम पार्टी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शनिवा को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के बहुचर्चित राजनीतिक हवाला कांड पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं पर आयकर छापे इसलिए मारे गए, क्योंकि कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में सिंहस्थ, ई-टेंडरिंग से लेकर कई घोटालों पर सख्ती दिखाई थी। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर सीबीआई का जमकर दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टतम पार्टी हैं। 2013 की आयकर रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त तत्कालीन सीएम के करीबी नीरज वशिष्ठ का नाम सामने आया था। उस वक्त ये पैसे गुजरात ट्रांसफर किए गए थे। 

बता दे कि आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्विजय सिंह को लेकर भी खुलासा किया गया हैं। जहां कहा गया है कि चुनाव आयोग की खर्च सीमा की रकम से अधिक रकम दिग्विजय सिंह ने भोपाल के प्रत्याशी होते खर्च की हैं। वही करोड़ों की कलेक्शन का जिक्र भी दस्तावेजों में किया गया हैं। जिसको लेकर दिग्विजय सिंह ने अपनी सफाई पेश की हैं। 

इस दौरान उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के सरकार गिराने वाले बयान को लेकर भी निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के बयान से साफ जाहिर है कि जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से देश को बचाने की तैयारियां करनी चाहिए थीं, उस वक्त वे मध्य प्रदेश की सरकार को गिराने में लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार गिराने का काम बौखलाहट में किया। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान आयकर विभाग के पड़े छापों को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सीबीडीटी की रिपोर्ट में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। जिसने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित इसमें शामिल लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया हैं। आयकर विभाग के छापों के कुछ ऐसे भी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसने बड़े चेहरे भी इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button