PM मोदी का शायराना अंदाज: सदन में कहा ये…

नई दिल्ली। लोकसभा मानसून सत्र में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। PM मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। उसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि आपने तय कर लिया है कि एनडीए और भाजपा 2024 के चुनाव में पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर भव्य विजय के साथ जनता के आशीर्वाद से वापस आएगी। पिछले दिनों से विपक्ष इसी बात पर अड़ा था कि पीएम मोदी सदन में आकर चर्चा करें। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले आपने यूपीए के क्रिया-कर्म का जश्न मनाया। आप लोगों ने खंडहर पर प्लास्टर लगाने का काम किया है। जिन लोगों को सिर्फ नाम का सहारा है। उनके लिए कुछ पंक्तियां है- दूर युद्ध से भागते, नाम रखा रणधीर भाग्य चंद की आज तक सोई है तकदीर…।
पीएम मोदी ने लोकसभा में भाषण देते हुए कहा कि हमारे विपक्ष के साथियों ने क्या किया? जब चारों तरफ संभावनाएं ही संभावनाएं हैं, तब इन्होंने अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के आत्मविश्वास को तोड़ने की कोशिश की है। आज भारत के युवा रिकॉर्ड संख्या में स्टार्टअप खोलकर चकित कर रहे हैं। रिकॉर्ड विदेशी निवेश आ रहा है। निर्यात नई बुलंदी को छू चुका है। आज ये भारत की कोई अच्छी बात सुन नहीं सकते हैं। आज गरीब के दिल में अपने सपने पूरा करने का भरोसा पैदा हुआ है। आज देश में गरीबी तेजी से घट रही है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल में साढ़े तेरह करोड़ गरीबी से बाहर आए हैं। जैसे जैसे पीएम मोदी भाषण दे रहे हैं तो विपक्ष के सांसदों द्वारा मणिपुर-मणिपुर के नारे नारे लगाए जा रहे है।

.jpeg)


