सभी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 27 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा
.jpeg)
नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :27 अप्रैल को एक बार फिर से देश के सभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा करने जा रहे हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री ने 11 अप्रैल और 20 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन को बढ़ाने की सलाह दी थी. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक देश में लोग डाउन बढ़ा दिया था. हालांकि जिन इलाकों में कोरोनावायरस के मरीज नहीं पाए गए हैं उन इलाकों में 20 अप्रैल से विशेष छूट दी गई है.
देश में लगातार कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब यह आंकड़ा 20000 के पार हो चुका है.
कोविड-19 के प्रसार के बाद राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी बैठक होगी.




