सभी खबरें
बड़ी खबर : पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी भी कोरोना पॉजिटिव

पिपरिया से दिलीप सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट – विधायक द्वारा खुद की कोरोना की पुष्टि की गई है, विधायक के भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती होने की संभावना जताई जा रही हैै।
विधायक ठाकुर दास नागवंशी द्वारा आम नागरिकों के लिए सन्देश
मित्रों माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देशानुसार मैंने अपनी कोरोना जांच करवाई हैं। जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मैं अपना इलाज करा रहा हूं। मैं उन सभी से निवेदन करता हूँ जो पिछले दिनों मेरे संपर्क में आये हैं। वह भी अपनी कोरोना जांच करवा लें। मुझे विश्वास हैं कि आपके आशीर्वाद से मैं जल्द ही स्वस्थ्य हो कर पुनः आपकी और पिपरिया विधानसभा की सेवा में लग जाऊंगा।



