सभी खबरें

पिपरिया: आर्मी सेंटर से राइफल चुराने वाले दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खालिस्तानी आतंकी से जुड़ा है कनेक्शन!

होशंगाबाद/पिपरिया/ खाईद जौहर – मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रहीं है, जहां पचमढ़ी सेना कैंप से राइफल और कारतूस चुराने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि सुराग लगने के बाद एटीएस और इंटेलिजेंस सहित जिले की पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर में डेरा डाला था। और आधी रात में पंजाब में एटीएस-पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन में होशियापुर के मियाणी से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई हैं। जबकि दूसरा आरोपी जगतार सिंह हैं। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही दो-तीन अन्य स्थानीय साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रहीं हैं। 

बताया जा रहा है कि जगतार सिंह उर्फ जग्गा खालिस्तानी आतंकी का पुत्र हैं। जानकारी के मुताबिक बदमाशो का खालिस्तान कनेक्शन निकला हैं। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एटीएस भोपाल एवं इंटेलिजेंस टीम ने होशियारपुर से जगताप सिंह को हिरासत में लिया हैं। उससे पूछताछ जारी हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों को टीम पिपरिया-पचमढ़ी लेकर आएगी, जल्द होगा आतंकी साजिश का खुलासा होगा।  

उधर, होशंगाबाद एसपी एमएल छारी का कहना है कि जिस हरप्रीत सिंह नामक सैनिक की पहचान हुई है, वह होशियापुर का रहने वाला हैं। टीम भेजी हैं। घर पर दबिश दी है, लेकिन ताला लगा हुआ हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही हैं। आर्मी को भी उक्त आरोपी के बारे में सारी जानकारी दे दी गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button