पेट्रोल और डीज़ल का दाम फिर बढ़ा,पिछले 7 दिन में ₹4 की बढ़ोत्तरी।
.jpeg)
पेट्रोल और डीज़ल का दाम फिर बढ़ा,पिछले 7 दिन में ₹4 की बढ़ोत्तरी।.
Bhopal desk:Garima Srivastav
एक तरफ कोरोनावायरस महामारी (Corona Pandemic)में लोगों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार अर्थव्यवस्था(Economy) सुधारने के लिए पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार उछाल कर रही है. आपको बता दें कि पिछले 7 दिनों में ₹4 की बढ़ोतरी हो गई है. लोगों पर कोरोनावायरस की मार तो पड़ ही रही थी तो वहीं पेट्रोल (Petrol)और डीजल(Diesel) के दाम बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ रहा है.
आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 59-61 पैसे और डीजल की कीमतों में 50-60 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। बताते चलें की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74.57 रुपये से बढ़कर 75.16 रुपये जबकि डीजल की कीमत 72.81 रुपये से बढ़कर 73.39 रुपये हो गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 77.05, 82.10 और 78.99 रुपये प्रति लीटर है।
तेजी से पेट्रोल और डीजल में उछाल अर्थव्यवस्था मे सुधार तो ला सकता है पर आमजन की कमर इस महंगाई में टूट जाएगी.




