सभी खबरें

मप्र में गरीबों को मिलने वाले 2 लाख 43 हजार प्रधानमंत्री आवास छीनने वाली कांग्रेस पार्टी को इन उपचुनाव में जनता सबक सिखाएगी – विष्णुदत्त शर्मा

मप्र में गरीबों को मिलने वाले 2 लाख 43 हजार प्रधानमंत्री आवास छीनने वाली कांग्रेस पार्टी को इन उपचुनाव में जनता सबक सिखाएगी – विष्णुदत्त शर्मा
मुरैना से दीपचंद रजक की रिपोर्ट : – 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा  एवं संगठन द्वारा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को होने वाले उपचुनाव में मुरैना एवं दिमिनी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है उपचुनाव के सम्बंध में आज मुरैना विधानसभा के रिठौरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा  द्वारा कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंसाना को विजयी बनाने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने संबल योजना को बंद करके प्रदेश की गरीब जनता का हक़ छीना तो वहीं  शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनते ही संबल योजना को पुनः शुरू कर गरीबों को उनका हक़ वापस दिया। कांग्रेस ने 2 लाख 43 हजार प्रधानमंत्री आवास गरीबों को घर बांटने की वजाय उन्होंने केंद्र सरकार को ये घर वापस कर दिए। चुनाव प्रभारी विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक  ने अपने उदबोधन में कहा कार्यकर्ता का दिल जीतना ही चुनाव की पहली सीढ़ी चढ़ना है क्योंकि पार्टी का कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर सरकार एवं पार्टी के द्वारा किये जनहित के कार्यो योजनाओं को बताकर एवं जनसमर्थन प्राप्त करते हुए पार्टी के प्रत्याशी की विजय में महत्वपूर्ण भूमिका में होता है । मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा  का आभारी हूँ जिन्होंने मुरैना एवं दिमनी विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी के रूप में कार्य करने का अवसर दिया यह विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उनका गृहग्राम आता है,मैं आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने के पूर्व विश्वास दिलाता हूं कि विधानसभा प्रत्याशी रघुराज कंसाना  को विजयी बनाने के साथ-साथ आपके साथ बनने वाले व्यतिगत प्रगाढ़ सम्बन्धों को लम्बे समय तक निभाना है आपके हर कार्यो में मदद के आपके साथ हूँ । कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा जी,संगठनमंत्री शैलेन्द्र बरुआ  ,भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंसाना, विधानसभा प्रभारी संजय सत्येन्द्र पाठक, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह , जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ योगेशपाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, अभय चौधरी, समस्त मंडल अध्यक्ष गण व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button