आज से शुरू हो गया माता वैष्णो देवी का दर्शन, नियमों के साथ मां के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

आज से शुरू हो गया माता वैष्णो देवी का दर्शन
श्रद्धालुओं के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से माता वैष्णो देवी के दर्शन शुरू हो गए. हालांकि इस दौरान नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा. माता वैष्णो देवी के दरबार में घने कोहरे के बीच श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे.
दिशा निर्देश के अनुसार वैष्णो देवी के दरबार में 2000 यात्री ही प्रतिदिन आ पाएंगे. और उन दो हजार यात्री में करीब 100 यात्री ही बाहर राज्यों से हो सकते हैं. यह यात्रा एक लिमिटेड और रिस्ट्रिक्टेड तरीके से हो रही है.
कोरोनावायरस महामारी के कारण 5 महीने बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू हुई है. भैरव घाटी के दर्शन के लिए केबल कार को अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया है. सुरक्षा के नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है हालांकि आज मंदिर खुलने के बाद पहले दिन ज्यादा श्रद्धालु नहीं दिखे. पर ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ेगी.
कोरोनावायरस के चलते 5 महीने तक वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित कर दी गई थी. जिसके बाद आज फिर से माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू हुई है.


.jpg)

