पुराने विज्ञापन को लेकर मिंत्रा पर भड़के लोग, ट्विटर पर #BoycottMyntra ट्रेंड

By:Anjali Kushwaha
एक पुराने पोस्ट को लेकर मिंत्रा बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. जिसके बाद लोग भी Myntra को बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं. दरअसल यह पूरा बवाल एक एक विज्ञापन को लेकर किया जा रहा है. जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी का मजाक बनाया गया है. इस विज्ञापन में द्रौपदी के चीरहरण के दृश्य का इस्तेमाल किया गया है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी भड़क गए हैं. इस विज्ञापन में उसने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी का मजाक बनाया है. इस विज्ञापन में द्रौपदी के चीरहरण के दृश्य का इस्तेमाल किया गया है. दिखाया गया है कि एक व्यक्ति द्रौपदी के वस्त्र उतार रहा है और भगवान श्रीकृष्ण मोबाइल फोन में Myntra का एप खोल कर उसमें लंबी साड़ी ढूँढ रहे हैं.
लोगों ने ट्विटर पर ‘Boycott Myntra’ ट्रेंड कराया और इसके बहिष्कार की अपील की. बता दें कि Myntra एक एक भारतीय फैशन ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है.
सूत्रों के अनुसार ये एड किसी और कंपनी ने बनाया है और इसका Myntra से कोई लेनादेना नहीं है. वहीं Myntra ने अपने ब्रांड का इस्तेमाल करने के लिए कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की भी धमकी दी है.


.jpg)

